• Monday, 09 June 2025
मुर्दों के नाम पर पैसे की निकासी करने वाला CSP संचालक गिरफ्तार , मुखिया सहित कई है फरार

मुर्दों के नाम पर पैसे की निकासी करने वाला CSP संचालक गिरफ्तार , मुखिया सहित कई है फरार

stmarysbarbigha.edu.in/

मुर्दों के नाम पर पैसे की निकासी करने वाला CSP संचालक गिरफ्तार , मुखिया सहित कई है फरार

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के केवटी पंचायत में पूर्व मुखिया पंकज कुमार सहित सीएसपी संचालकों के विरुद्ध मुर्दे लोगों के खाते से मनरेगा की राशि निकालने का मामला सामने आया था। जिलाधिकारी इनायत खान के संज्ञान में मामला जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें निवर्तमान मुखिया पंकज कुमार सहित सीएसपी संचालकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

वही अनुसंधान के क्रम में कई अन्य लोग भी सामने आए थे। इसी मामले में थाना पुलिस ने पटना जिले के मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के घोसवरी से सीएसपी संचालक के कर्मी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि सीएसपी का मुख्य संचालक मनीष कुमार भागने में सफल रहा।

बताया गया कि मनीष कुमार के सीएसपी से ही मनरेगा के मरे हुए लोगों के नाम पर पैसे की निकासी की गई थी । 2 महिला मनरेगा मजदूर के नाम पर पैसे की निकासी की गई थी। जांच में मामला सामने आया। जिसमें प्राथमिकी हुई। इसमें बरबीघा प्रखंड के सीएसपी संचालक सोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पहले ही उसकी गिरफ्तारी हुई थी। सोनू कुमार के भाई का बरबीघा बाजार के गोलापर csp था जो बंद हो जाने के बाद भी सोनू कुमार अन्य जगहों से संचालकों की मिलीभगत से मनरेगा की राशि की निकासी कर रहा था। इस मामले में अभी कई लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From