• Friday, 19 April 2024
मुर्दे के नाम पर मनरेगा की राशि निकालने वाले CSP संचालक और रोजगार सेवक गिरफ्तार

मुर्दे के नाम पर मनरेगा की राशि निकालने वाले CSP संचालक और रोजगार सेवक गिरफ्तार

DSKSITI - Small

मुर्दे के नाम पर मनरेगा की राशि निकालने वाले सीएसपी संचालक और रोजगार सेवक गिरफ्तार

 

शेखपुरा
मरे हुए 2 महिला मजदूरों के नाम पर मनरेगा की राशि निकालकर गोलमाल करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें एक सीएसपी संचालक तथा एक रोजगार सेवक शामिल है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि केवटी पंचायत का यह मामला है।
DSKSITI - Large

यहां मनरेगा के मृत मजदूर फुलिया देवी और कुसुमा देवी के नाम पर सीएसपी संचालक के द्वारा खाते की निकासी की जा रही थी। यह सीएसपी बरबीघा के गोलापर संचालित हो रहा था। इसके संचालक मुन्ना कुमार थे परंतु मुन्ना कुमार की नौकरी आर्मी में हो गई तो इसका संचालक उसके भाई सोनू कुमार के द्वारा किया जा रहा था और उंगली छाप बनाकर फर्जी तरीके से खाता खोलना और उसे पैसे की निकासी करना लगातार किया जा रहा था। जांच टीम में पूरे तथ्य खुलकर सामने आ गए। जिसके बाद सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बरबीघा के कुतुबचक निवासी है। जबकि इसी पंचायत के रोजगार सेवक मृत्युंजय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From