• Tuesday, 10 February 2026
राजाद एमएलसी ने कोरमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

राजाद एमएलसी ने कोरमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Vikas

शेखपुरा। न्यूज़ ब्यूरो

विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद सिंह के द्वारा शेखपुरा के कोरमा गांव में जागृति क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन मंगलवार को आयोजित की गई समारोह में किया गया।

इस अवसर पर संजय प्रसाद ने कहा कि क्रिकेट का खेल आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय है और इसके माध्यम से युवा वर्ग अपना कैरियर भी संवार सकते हैं। इस मौके पर राजद राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय सम्राट ने भी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया तथा क्रिकेट को अपना कैरियर बनाने की भी सलाह दी।

मौके पर राजद पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, राजद पूर्व जिलाध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, राजद जिलाध्यक्ष विजय यादव, युवा जिला अध्यक्ष मो मोतबर हयात, युवा राजद प्रदेश माहसचिव रवि जीत यादव, शम्भू यादव, प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, नगर अध्यक्ष अशोक सिंह, जागृति क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह अध्यक्षता नवल किशोर प्रसाद ने किया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From