• Tuesday, 10 February 2026
CPI ML: शौचालय निर्माण में हो रहा है घोटाला। माले ने दिया धरना

CPI ML: शौचालय निर्माण में हो रहा है घोटाला। माले ने दिया धरना

Vikas

अरियरी

शौचालय निर्माण में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। बिना नजराना लिए लोगों को शौचालय निर्माण की राशि नहीं दी जा रही है। यह गड़बड़ी जिलेभर में हो रही है साथ ही साथ पुराने निर्मित शौचालय पर भी मिलीभगत से पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है।

इसको लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के द्वारा धरना दिया गया। मौके पर बोलते हुए जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा कि शौचालय निर्माण में व्यापक गड़बड़ी है और इससे जुड़े लोग बिना पैसा लिए किसी को भी शौचालय निर्माण की राशि ट्रांसफर नहीं करते।

धरना कार्यक्रम में प्रखंड में मनरेगा योजना में हुई व्यापक गड़बड़ी की भी जांच करने की मांग की गई। धरना के बाद या 11 सूत्री मांग का ज्ञापन भी पदाधिकारियों को सौंपा गया। धरना की अध्यक्षता माले नेता कमलेश कुमार मानव ने की जबकि धरना में जिला सचिव विजय कुमार विजय, कृष्ण नंदन चौहान, बसंत मांझी, सारो देवी, कुसुम देवी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like