 
                        
        हिंदू होकर गाय को मरने पर कर दिया मजबूर, मुसलमान गाय को बचाने की लगा रहा गुहार..!!! आंखों खोलो इंडिया!!!
 
            
                शेखपुरा।
हिंदू होकर भी गाय को मरने पर मजबूर कर दिया और एक मुस्लिम गाय को बचाने की गुहार लगा रहा है। मामला शेखपुरा जिले के पचना गांव का है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल चुन्नू साव और उमेश साव के बीच भाई-भाई में बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उमेश साव के गाए को चुन्नू साव के द्वारा चारा खाने के लिए नहीं देने दिया जा रहा है। उमेश साव अपने गाय को चारा देने के लिए जाता है तो उसको मारपीट कर भगा दिया जाता है और चारा देने के लिए बने नाद को फेंक दिया जाता है।

बंटवारे का है मामला
उमेश साव ने बताया कि चार भाइयों के बीच बंटवारा हुआ था जिसमें उमेश साव को घर खाली करना था और तीन भाइयों के द्वारा ₹500000 दिया जाना था। इसी क्रम में चुन्नू साव अपने हिस्से का पैसा उमेश साव को नहीं दे रहा इसलिए पंचायत के अनुसार तय किए गए तिथि पर उमेश साव घर खाली नहीं कर रहे। पंचायत में इसी बात पर फैसला हुआ कि चुन्नू साव पैसा देगा तब उमेश साव घर खाली कर देगा और उमेश साव की गाय चुन्नू साव के हिस्से की जमीन पर बांधी हुई है। चुन्नू साव के द्वारा पैसा नहीं दिए जाने पर उमेश साव गाय के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर सका। अब उमेश साव को घर खाली कराने के दबाव को लेकर चुन्नू साव गाय को खाने नहीं देने पर विवश कर दिया है। खाना देने पर मारपीट की जाती है और भगा दिया जाता है।
असलम लगा रहे गाय बचाने की गुहार
यह जानकारी पचना के ग्रामीण एवं वायु सेना से रिटायर पूर्व काँग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सय्यद मो असलम को मिली तो उन्होंने से sheikhpuranews.com से संपर्क कर गाय को बचाने की गुहार लगाई है। मो असलम ने उमेश साव को अपने गाय के साथ उसके गाय को रखने की भी पहल की है। मो असलम ने बताया कि वह स्वयं तीन गाय का पालन कर रहे हैं और एक गाय और भी आ जाएगी तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
 
                                
                                
                                                
इसी तरह एक हिंदू होकर गाय को मरने पर विवश कर दिया गया जबकि एक मुसलमान गाय को बचाने की गुहार लगा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि उनको सूचना नहीं दी गई थी। अब सूचना मिली है इस पर पुलिस पहल करेगी।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            