• Monday, 09 February 2026
कोरोना वायरस असर : चीन से गांव लौटा युवक, ग्रामीणों ने दी प्रशासन को सूचना

कोरोना वायरस असर : चीन से गांव लौटा युवक, ग्रामीणों ने दी प्रशासन को सूचना

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के कटारी गांव में एक युवक चीन से अपने गांव लौटा तो गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और इस की छानबीन में जुट गई।

DSKSITI - Large

पता चला कि युवक चीन से गांव लौट कर आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा युवक से संबंध में संपर्क किया गया। युवक ने बताया कि चीन से लौटने के बाद भारत सरकार के द्वारा उसे कोरोना जांच के लिए ले जाया गया और कई दिनों तक उसे गहन चिकित्सा में रखने के बाद उसे स्वस्थ पाए जाने पर उसको घर जाने दे दिया गया। उधर चीन से लौटने की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग इसकी चर्चा करने लगे। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब युवक के स्वस्थ होने की बात सभी को बताई तो गांव वालों ने राहत की सांस ली।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From