• Tuesday, 10 February 2026
CORONA टीकाकरण की हो गई तैयारी, dry-run कल

CORONA टीकाकरण की हो गई तैयारी, dry-run कल

Vikas

शेखपुरा

जिले सहित बिहार भर के विभिन्न जिलों में कोविड-19 को लेकर टीकाकरण की तैयारी कर ली गई है । जिले के सभी अस्पतालों में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर कोल्ड चैन बना दिया गया है। कहां-कहां टीका को रखना है। इसके लिए जगह निर्धारित कर दिए गए हैं। कर्मियों की ट्रेनिंग भी हो गई है। साथ ही साथ कोविड-19 का dry-run भी किया जाएगा ।

dry-run गुरुवार को होना है। इसकी तैयारी स्वास्थ विभाग के द्वारा कर ली गई है । बुधवार को इसको लेकर टीकाकरण में लगने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला के एसीएमओ डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह देंगे।

जानकारी देते हुए कृष्ण मुरारी ने बताया कि पटना में मंगलवार को dry-run और टीकाकरण से संबंधित सारी तैयारी कर ली गई है। मोबाइल ऐप के माध्यम से सभी काम का संचालन होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज आने, संबंधित सभी तैयारी कर ली गई है।

मोबाइल ऐप चलाने का प्रशिक्षण हो गया है। बुधवार को शेखपुरा जिले के सभी कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। गुरुवार को शेखपुरा जिले में ड्राई रन होगा। कैसे टीकाकरण के लिए लोग आएंगे। कहां लाइन में लगाया जाएगा। कहां बैठाना है। टीका देने के बाद उनको कैसे वेटिंग रूम में आधा घंटा इंतजार करवाना है। इसमें सुरक्षा के क्या इंतजाम होंगे। सभी बिंदुओं पर रिहर्सल किया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From