• Wednesday, 27 May 2026
Corona News : किडनी पेशेंट को पटना ने लौटाया: 6 पॉजिटिव का फिर से भेजा गया सैंपल

Corona News : किडनी पेशेंट को पटना ने लौटाया: 6 पॉजिटिव का फिर से भेजा गया सैंपल

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोरोनावायरस के 24 मामले सामने आए हैं। सभी मामले में सबसे पहले मुंबई से आए युवक का तीसरा रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया था।

चौथा रिपोर्ट निगेटिव आया

मुम्बई से आये युवक का चौथा रिपोर्ट निगेटिव आया है। यह रिपोर्ट बुधवार को आया।

उधर चेन्नई से आए एक किडनी पेशेंट के कोरोनावायरस पॉजिटिव आने पे पटना भेजा गया था परंतु पटना से उसे फिर शेखपुरा ही भेज दिया गया।

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह ने बताया कि किडनी पेशेंट को इलाज के लिए पटना भेजा गया था परंतु वहां से मरीज को फिर शेखपुरा भेज दिया गया है। मेडिकल टीम के द्वारा मरीज की जांच की जा रही है आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को लिखा जाएगा।

DSKSITI - Large

506 सैंपल भेजे गए

जिले से अब तक 506 लोगों का सैंपल जांच में भेजा गया है जिसमें 23 सैंपल पॉजिटिव आया है। एक पॉजिटिव का सैंपल पावापुरी अस्पताल से भेजा गया था। जिले में 37 सैंपल का रिपोर्ट अभी तक लंबित बताया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From