• Thursday, 28 March 2024
केवल स्कूल कोचिंग में घूमता है कोरोना, CO के जनता दरबार और मास्क जांच में दरोगा को नहीं पकड़ता 

केवल स्कूल कोचिंग में घूमता है कोरोना, CO के जनता दरबार और मास्क जांच में दरोगा को नहीं पकड़ता 

DSKSITI - Small

केवल स्कूल कोचिंग में घूमता है कोरोना, सीओ के जनता दरबार और मास्क जांच में दरोगा को नहीं पकड़ता 

शेखपुरा – न्यूज डेस्क
बिहार सरकार के द्वारा कोविड-19 महामारी के तीसरी लहर को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। इस गाइडलाइन में सबसे पहले बच्चों पर मार पड़ी और स्कूल कॉलेज कोचिंग इत्यादि को बंद कर दिया गया। 21 जनवरी तक यह नियम लागू किया गया है। वहीं अधिकारियों के द्वारा बड़ी लापरवाही की जा रही है। मास्क भी नहीं लगाया जा रहा है और जनता दरबार में भीड़ भाड़ भी कट्ठा है। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि क्या केवल बच्चों को स्कूल में कोरोना वायरस घूमता है, अधिकारियों और पुलिस को कोरोना वायरस नहीं पकड़ता।
शनिवार को शेखपुरा जिले के विभिन्न थाना में संचालित किए गए जनता दरबार में देखने को मिला। बरबीघा में अंचलाधिकारी भुनेश्वार यादव के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। इस जनता दरबार में सीओ बगैर मास्क के देखे गए। जनता दरबार में जमीन संबंधी विवादों का निपटारा किया जा रहा था। परंतु उनके द्वारा मास्क नहीं लगाया गया था। वहां पर भीड़ भाड़ भी थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी लोग नहीं कर रहे थे।

मास्क की चेकिंग खुद नाक पर नहीं था मास्क

मास्क की चेकिंग खुद नाक पर नहीं था मास्क

यह नजारा शेखपुरा टाउन थाना का है। टाउन थाना के आगे पुलिस पदाधिकारी के द्वारा लोगों का मास्क नहीं पहने पर पकड़ कर जुर्माना लगाया जा रहा था । ऐसे में चालान काट रही महिला दरोगा खुद मास्क को ठीक ढंग से लगाए हुए नहीं दिखाई दी। मास्क नाक के नीचे लगा हुआ था। लोग इस बात की भी चर्चा कर रहे थे क्या दरोगा को कोविड-19 विषाणु नहीं पकड़ता। जो खुद मास्क चेकिंग के लिए जुर्माना लगा रही हैं तो उन पर जुर्माना कौन लगाएगा।
DSKSITI - Large

टीका केन्द्र पर अफरा-तफरी, भीड़

बरबीघा के उच्च विद्यालय में भी   टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। किशोरों के लिए यहां विशेष टीकाकरण अभियान है। यहां बड़ी संख्या में टीन एजर लड़कियां दिखी परंतु लापरवाही  साफ दिखाई दिया। कुछ लड़कियों ने मास्क लगा रखी थी परंतु ज्यादातर बगैर मास के ही दिखाई दी। लापरवाही ऐसी की भीड़भाड़ और अफरा-तफरी का नजारा रहा । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कुछ भी नहीं किया जा रहा था। जबकि यहां पर कोविड-19 संक्रमण का जांच भी हो रहा था। फिर भी इस तरह की लापरवाही साफ दिखाई दी।

जिला परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान

महामारी के तीसरे लहर के खतरे को देखते हुए जिला परिवहन विभाग के द्वारा भी जांच अभियान चलाया गया। लोगों के मास्क पहने होने की जांच की गई । वाहन चालकों पर मुख्य रूप से सख्ती की गई। बगैर मास्क के पकड़े गए वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार   लगे रहे।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From