• Monday, 09 February 2026
CORONA NEWS : 7 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले, संख्या हो गई 72

CORONA NEWS : 7 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले, संख्या हो गई 72

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में 7 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने की सूचना है। इन 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव शुक्रवार को प्राप्त हुई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना में बताया गया है कि जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या गुरुवार तक 65 थी। इसकी पुष्टि जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने भी गुरुवार को की थी।

शुक्रवार को बढ़कर 72 हो गई। जिले में जहां 72 पॉजिटिव की संख्या हो गई है वहीं इसमें 11 लोग ठीक भी हुए हैं। आज कई और के ठीक होने की सूचना प्राप्त हो सकती है। विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि शुक्रवार को आई सूचना में सात लोगों के 7 पॉजिटिव जिले में होने की सूचना प्राप्त हुई है।

कहां के हैं कोरोना पोजिटिव

शेखपुरा में पाए गए 7 कोरोना पॉजिटिव में शेखपुरा सदर प्रखंड के पूरणकामा गांव से 2, अरियरी प्रखंड के चांदी से 1, चेवाड़ा प्रखंड के कमलगढ़ गांव से 3 एवं घाटकुसुंभा प्रखंड के गगौर गांव से 1 पॉजिटिव है

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From