• Monday, 09 February 2026
Good News : यहाँ भी लगेगी कोरोना सेंपल जांच मशीन

Good News : यहाँ भी लगेगी कोरोना सेंपल जांच मशीन

Vikas

शेखपुरा।

कोरोना वाईरस के सेंपल जांच हेतु एक सप्ताह के अंदर त्रुएनेट मशीन सदर अस्पताल में स्थापित होने की संभावना है। इस बाबत सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शरदचन्द्र ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जानकारी दी कि सेंपल जांच की मशीनों की खरीददारी राज्यस्तर पर कर ली गई है। यहां स्थापित किये जाने हेतु एक दो दिनों के अंदर मशीन पटना से भेज दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के ऊपरी तल में उक्त मशीन को स्थापित किया जाएगा। अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि सेंपल जांच और मशीन की प्रक्रिया की जानकारी हासिल करने हेतु इस जिला से तीन स्वास्थ्य तकनीकी कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण लेने हेतु पटना भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में सन्दिग्ध लोंगो के स्वाव जांच की व्यवस्था हो जाने से स्वास्थ्यकर्मियों की परेशानी घटेगी। साथ ही फौरन जांच के प्रतिफल की जानकारी जाएगी कि कौन सन्दिग्ध कोरोना से ग्रसित है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From