• Monday, 09 June 2025
 कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू, युवाओं को जोड़ने की कवायद

 कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू, युवाओं को जोड़ने की कवायद

stmarysbarbigha.edu.in/
शेखपुरा।
सोमवार को पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्यता अभियान समारोह पूर्वक शुरू हुआ। पार्टी सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की। इस अवसर पर बरबीघा के पूर्व विधायक गजानंद शाही , प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची , विधायक राजेश राम , विधायक विजय शंकर दूबे, विधान पार्षद प्रेम चंद मिश्रा , पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस बाबत पूर्व विधायक गजानंद शाही ने बताया कि आज से पूरे बिहार में कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू हो गया।पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन के विस्तार के लिए यह अभियान सुदूरवर्ती इलाकों तक चलाया जाएगा।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From