• Tuesday, 10 February 2026
कोचिंग जाने वाली छात्राओं से अश्लील हरकत, पुलिस से गुहार।

कोचिंग जाने वाली छात्राओं से अश्लील हरकत, पुलिस से गुहार।

Vikas

बरबीघा

प्रखंड के जयरामपुर गाँव से साईकिल पर सवार होकर बरबीघा शहर स्थित एक बालिका हाई स्कूल में पढनेवाली नवमी कक्षा की छात्रा के साथ पिछले कई दिनों से अश्लील हरकत करने वाले मनचलों के विरुद्ध एक प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज कराई गई है।

छात्रा की माँ द्वारा महिला थाना में दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में गाँव के ही कारा पासवान, प्रहलाद कुमार,  शिव पासवान तथा मिथुन चौधरी नामक युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।  मुकदमे में उल्लेख किया गया है कि अभियुक्त गण घर से स्कूल जाने और स्कूल से घर वापस लौटने के क्रम में उनकी पुत्री के साथ लगातार अश्लील हरकत किया करते है।

इतना ही नही जहाँ स्कूल में उनकी पुत्री अपनी साईकिल खड़ी करती है। उस साईकिल में भी कुछ अश्लील बातें लिखकर दबाकर रख दिया करते है।  इन मनचलों की अश्लील हरकतों से आजिज होकर उसने पुलिस से लिखित शिकायत की।  पुलिस मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है|

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From