• Monday, 09 February 2026
विष्णु धाम में पूजा करने के लिए पहुंचे सीजेएम, अध्यक्ष ने किया स्वागत

विष्णु धाम में पूजा करने के लिए पहुंचे सीजेएम, अध्यक्ष ने किया स्वागत

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक बरबीघा सामस विष्णु धाम में पूजा करने के लिए न्यायालय के सीजेएम पहुंचे। सीजेएम संजय कुमार के साथ उनके पिता एनके सिंह भी थे। सब परिवार उनके द्वारा पूजा अर्चना की गई।

DSKSITI - Large

साथ ही उन्होंने मंदिर निर्माण में ₹11000 की सहायता राशि भी दान स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विष्णु धाम में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह उत्तर भारत के तिरुपति के तर्ज पर बन रहा है। यह बड़ी प्रशंसनीय और जिले की ही नहीं बिहार और देश के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर उनके पिता एनके सिंह ने भी कहा कि इस मंदिर निर्माण में उनके द्वारा हर संभव सहायता दी जाएगी। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के द्वारा सीजेएम और उनके पिता सहित सपरिवार का स्वागत किया गया। साथ ही साथ विष्णु धाम का मोमेंटो भेंट की गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From