• Thursday, 12 February 2026
बिहार चुनाव: पार्टी ने किया गांव गांव जनसंवाद कार्यक्रम

बिहार चुनाव: पार्टी ने किया गांव गांव जनसंवाद कार्यक्रम

Vikas

शेखपुरा

जनसंवाद कार्यक्रम के तहत रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार, प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया और प्रदेश सचिव प्रमोद यादव ओरानी, फुलचोड़, अफरडीह, कोइन्दा और महुली में लोगों से मुलाकात की और खेती-किसानी, डीजल की बढ़ती कीमतों, पलायन, रोजगार, कोरोना से उपजे हालात और शिक्षा की खस्ताहाल स्थिति पर लोगों से संवाद किया। साथ ही रालोसपा के साथियों ने “हर बूथ पर पांच साथी” यानी बूथ कमेटी बनाने पर भी चर्चा की।

रालोसपा के प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया ने बताया कि शेखपुरा विधानसभा के ज्यादातर बूथों पर कमेटी बना ली गयी है और अगले 10 दिनों में शेखपुरा विधानसभा में सभी बूथों पर पांच-पांच प्रमुख साथियों की बूथ कमेटी बना लेने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

DSKSITI - Large

उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों में पार्टी के चेवाड़ा, अरियरी और शेखपुरा प्रखंड के सियानी, लहना, लुटोत, छठियारा, लोहान, ओरानी, अफरडीह, रामपुर, फुलचोड़, पचना, वरुणा, रेउता, महुली, कमालपुर, वारसा, बहुआरा, ससबहना, कोइन्दा, हसनगंज सहित दर्जनों गांव में प्रारंभिक जनसंवाद दौरा किया गया और जल्द ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और भविष्य की चुनौतियों व समस्याओं पर लोगों से संवाद किया जाएगा।

प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया ने बताया कि सभी 27 पंचायत अध्यक्ष और 27 वार्ड अध्यक्षों की कमेटी बना ली गई है और जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जी वर्चुअल मीटिंग करेंगे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From