• Monday, 09 February 2026
आधी रात को घर में घुसकर साढ़े चार लाख नकदी सहित लाखों की चोरी

आधी रात को घर में घुसकर साढ़े चार लाख नकदी सहित लाखों की चोरी

Vikas
अरियरी। 
आधी रात को अज्ञात चोरों ने प्रखंड के बेलछी गांव स्थित दो घरों में घुसकर साढ़े चार लाख रुपए की नकदी सहित लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली । सूत्रों ने बताया कि चोरों ने गांव के भासो पासवान और पूर्व जन वितरण प्रणाली दुकान के डीलर बृजनंदन पासवान के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। 
सूत्रों ने बताया कि भा सो पासवान के घर में ताला लटका था। वह सपरिवार पश्चिम बंगाल में थे। उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने जमीन खरीदने हेतु रखे साढ़े चार लाख रुपए की नकदी , जेवर , बर्तन आदि कीमती सामानों को चुरा लिया। जबकि डीलर बृजनंदन पासवान के घर में परिवार के सब लोग सो रहे थे। तभी छत फांदकर सीढ़ियों ने नीचे उतरकर चोरों ने कमरे में रखे एक बक्से को उठाकर चलते बने। चोरी का बक्सा ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह गांव के बघार में फेंका पाया। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like