• Saturday, 11 April 2026
अंतरजिला कोढ़ा गिरोह का तीन बदमाश चोरी के 2 बाइक के साथ धराया

अंतरजिला कोढ़ा गिरोह का तीन बदमाश चोरी के 2 बाइक के साथ धराया

Vikas

शेखपुरा

बैंकों से रुपया निकालने और जमा करनेवालों से घात लगाकर रुपयों को उड़ाने वाले चर्चित अंतरजिला कोढ़ा गिरोह के दो शातिर बदमाशो को नगर थाना पुलिस ने कलेक्ट्रेट के सामने खदेड़कर एक चोरी के बाइक के साथ धर दबोचा। पुलिस को भनक मिली थी कि एसबीआई चांदनी चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो उचक्का सन्दिग्ध अवस्था मे घूम रहा है।

DSKSITI - Large

इस बाबत एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के दोनो बदमाश सावन यादव और संजय यादव कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुड़ावगंज का रहनेवाला है। इसके पास से बरामद बाइक पटना के अनीसाबाद मुहल्ला से गत 3 फरवरी को चुराई गई थी। जिसके सम्बंध में एक प्राथमिकी बेउर पटना थाना में कांड अंकित है।

एसडीपीओ ने बताया कि इस गिरोह के एक और सदस्य सुमित कुमार को एक चोरी के बाइक के साथ गत 22 जून को नगर थाना पुलिस ने संदिग्धावस्था में शहर से गिरफ्तार की थी। वह भी उसी गांव का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के बदमाशों द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों में घूम घूमकर बैंक ग्राहकों के साथ लूटपाट और छिनतई की घटना को अंजाम दिया करता है। निकटवर्ती जमुई जिला में भी इस गिरोह द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार तीनो बदमाशो को जेल भेज दिया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like