• Tuesday, 10 February 2026
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन के भांजे का बलोरो चोरी

नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन के भांजे का बलोरो चोरी

Vikas

शेखपुरा।

वाहन चोर गिरोह के बदमाशों ने बीती रात्रि शेखपुरा शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के समीप से नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव के भांजे योगेंद्र यादव के एक बोलेरो वाहन को चुरा कर चम्पत हो गए। जिसका निबंधन संख्या – BR-52-A-6336 है। यह वाहन भारतीय स्टेट बैंक शेखपुरा मुख्य शाखा के द्वारा भाड़े पर उपयोग में लाया जाता था।

बीती रात्रि वाहन चालक परशुराम यादव बोलेरो को अपने आवास के बाहर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सुरेंद्र सिंह के सामने खड़ा कर सोने चला गया। मध्य रात्रि को ही चोर गिरोह के बदमाश सड़क किनारे खड़े वाहन को लेकर भाग निकले। पीड़ित वाहन मालिक द्वारा घटना के सम्बंध में शनिवार की सुबह नगर थाना को इसकी सूचना दी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From