• Monday, 09 June 2025
नाबालिक तेजस्वी को क्या पता उनके पिता के कार्यकाल में कैसे नरसंहार होता था- विधान पार्षद अशोक चौधरी

नाबालिक तेजस्वी को क्या पता उनके पिता के कार्यकाल में कैसे नरसंहार होता था- विधान पार्षद अशोक चौधरी

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

जदयू के कद्दावर नेता एवं विधान पार्षद अशोक चौधरी बरबीघा के दौरे पर आए और बभनबीघा, नरसिंहपुर इत्यादि गांव में अपने समर्थकों से मिले।

इस मौके पर नरसिंहपुर गांव में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार विकास के पथ पर नीतीश कुमार और एनडीए की अगुवाई में अग्रसर है और यहां की जनता 2019 के चुनाव में नीतीश कुमार को और अधिक ताकत देगी।

अशोक चौधरी ने कहा कि विकास के पैमाने पर नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार तीव्र गति से आगे बढ़ रही है और इसका मापदंड है कि पहले 23 हजार करोड़ का बजट होता था और आज दो लाख करोड़ का बजट हो गया है।

10 वर्षों में कृषि के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन हुए हैं और आज बिहार कृषि के क्षेत्र में अग्रणी विकास करता हुआ राज्य है।

अशोक चौधरी ने कहा कि सकल घरेलू उत्पादन में भी बिहार अग्रणी स्टेट के रूप में देश भर में पहचान बना ली है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बिहार हिंसा, नरसंहार और अपहरण जैसे जघन्य अपराधों से उबर कर नया बिहार बना है।

अशोक चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में कैसे हिंसा, नरसंहार, जातीय संघर्ष, लूटपाट और अपहरण होता था यह तेजस्वी यादव को पता नहीं क्योंकि उस समय में सात साल के होंगे और नाबालिग थे।

पिता के चार दिवारी में उनको जंगल राज की जानकारी कहां से मिल होगी।

DSKSITI - Large

अशोक चौधरी के साथ स्थानीय कांग्रेस नेता सुरेश सिंह, अजय सिंह, शिवप्रसाद सिंह, सुधीर सिंह, वरुण सिंह, कामदेव सिंह, संवेदक अरविंद सिंह, जनता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like