• Sunday, 12 May 2024
Good News: स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित हुए स्कूल मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत

Good News: स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित हुए स्कूल मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत

DSKSITI - Small

Good News: स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित हुए स्कूल मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के 4 स्कूलों का चयन बिहार राज्य स्वच्छता पुरस्कार के लिए किया गया है। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बिहार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इन स्कूलों का चयन राज्य स्तरीय स्वच्छता समिति एवं यूनिसेफ की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया है। बिहार भर के 77000 प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को अनिवार्य रूप से इसके लिए आवेदन करना था। आवेदन करने के बाद रैंकिंग में जिले के 5 स्कूलों का चयन किया गया। बिहार भर में 125 स्कूलों का चयन बिहार राज्य स्वच्छता पुरस्कार के लिए हुआ। वही 1 से लेकर 30 तक रैंक में आने वाले स्कूलों का चयन होने पर उन्हें मुख्यमंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा जिसमें जिले के सभी 4 विद्यालय शामिल हैं।

वही स्थलीय जांच में जिले के 4 स्कूल पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। जिन स्कूलों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है उसमें शेखपुरा नगर परिषद स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय, शेखपुरा सदर प्रखंड के सिरारी मध्य विद्यालय, बरबीघा नगर परिषद स्थित कन्या मध्य विद्यालय और बरबीघा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तो शामिल है। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक को बिहार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

अभ्यास मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुरारी प्रसाद, सिरारी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अवतार प्रसाद को मुख्यमंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि स्वच्छता पुरस्कार के लिए कई मापदंड निर्धारित किए गए थे। जिसमें स्कूलों की साफ-सफाई, शौचालय, मूत्रालय, बागवानी, किचन गार्डन इत्यादि को प्राथमिकता दी गई थी। साथ ही साथ वाटर हार्वेस्टिंग पर भी जोड़ दिया गया था। मीना मंच और बाल संसद को भी इसमें पॉइंट के लिए रखा गया था। जिले के इन चार स्कूलों की रैंकिंग में पांच पॉइंट मिला है और इसी वजह से इन स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From