• Friday, 26 April 2024
SHEIKHPURA: अवैध संबंध में धोखा: पति, पत्नी और वो  के चक्कर में महिला पुलिस जवान की मौत

SHEIKHPURA: अवैध संबंध में धोखा: पति, पत्नी और वो  के चक्कर में महिला पुलिस जवान की मौत

DSKSITI - Small
अवैध संबंध में धोखा: पति, पत्नी और वो  के चक्कर में महिला पुलिस जवान की मौत
शेखपुरा
पति, पत्नी और वो की चक्कर में फंसी महिला पुलिस जवान की इलाज के दौरान पटना में निधन हो गया। बुधवार की रात्रि महिला पुलिस जवान प्रिया कुमारी की जान चली गई। प्रिया कुमारी ने मंगलवार की शाम में पति से हुए विवाद और प्रेमी से इंकार की वजह से जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया था, जहाँ गंभीर अवस्था देखते हुए महिला पुलिस जवानों को रेफर करके पटना में इलाज किया जा रहा था। पटना में इलाज के दौरान बुधवार की रात महिला पुलिस जवान प्रिया कुमारी की मौत हो गई। प्रिया कुमारी के पति सुनील कुमार झारखंड पुलिस के जवान है।
बता दें कि मंगलवार की शाम को प्रिया कुमारी ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसकी सूचना महिला के पति और पुलिस को लगने के बाद दरवाजा तोड़कर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहाँ से गंभीर अवस्था में पटना रेफर किया गया। जहाँ महिला पुलिस जवान का इलाज हो रहा था, इलाज के दौरान ही महिला की जान चली गई। इस पूरे प्रसंग में चर्चा है कि महिला का अवैध संबंध जमुई में नौकरी के दौरान नीतीश कुमार नामक पुलिस जवान से हो गयी। नीतीश कुमार से प्रेम प्रसंग के बाद पति को इसकी सूचना मिलने पर विवाद हो गया। पति के द्वारा समझाने की कोशिश की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने भी पंचायत करने का काम किया परंतु महिला नहीं मानी। जिसके बाद विवाद बढ़ता गया और महिला ने अंत में आत्महत्या कर लिया। बताया यह भी जा रहा है कि नीतीश कुमार से महिला शादी करना चाहती थी परंतु नीतीश कुमार भी शादीशुदा था। उसने शादी से इनकार कर दिया और तब महिला ने यह प्रयास किया है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like