व्हाट्सएप हैक कर ठगने वाला धराया, लोगों को बना रहा था ठगी का शिकार
व्हाट्सएप हैक कर ठगने वाला धराया, लोगों को बना रहा था ठगी का शिकार
बरबीघा
साइबर अपराधियों के मकर जाल को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है परंतु साइबर अपराधी लगातार पुलिस को चकमा देकर इस अपराध को अंजाम देते हैं ।
शेखपुरा पुलिस साइबर थाना ने साइबर अपराध से जुड़े इसी तरह के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े तीन साइबर अपराध में जुड़े होने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है।बउसके पास से 14 मोबाइल, दो पावर बैंक, 11 एटीएम, डेबिट कार्ड इत्यादि बरामद हुए हैं ।

ये लोग व्हाट्सएप को हैक करके लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। जिसका प्रमाण मिला है। वही बिजली मीटर के नाम पर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने का प्रमाण मिला है।
सभी लोग गांव के पास से गुजरने वाले रेलवे लाइन के नीचे बैठकर साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम देते थे और देश-विदेश के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने बताया कि साइबर अपराध के विरुद्ध में जिला में लगातार छापेमारी चलता है और अपराधियों की गिरफ्तारी होती है।
इसी कड़ी में बरबीघा के नसरतपुरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जहां रेलवे लाइन के बगल में बैठकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था ।
यहां से तीन साइबर अपराध से जुड़े युवकों को गिरफ्तार किया गया। कई युवक भागने में सफल रहे। इस मामले में प्राथमिकी की गई है। भागने वाले की भी पुलिस तलाश कर रही है।
गिरफ्तार की पहचान राकेश यादव, संदीप कुमार और सिटी कुमार के रूप में की गई है। सभी से पूछताछ के बाद बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है । उधर, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वशीकरण, तंत्र मंत्र, चमत्कारिक दावे इत्यादि से बचना चाहिए इसी में लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!