• Sunday, 08 February 2026
CCTV : डाकघर में महिला से बरगला कर ठगी करने वाला कैमरे में कैद

CCTV : डाकघर में महिला से बरगला कर ठगी करने वाला कैमरे में कैद

Vikas

CCTV : डाकघर में महिला से बरगला कर ठगी करने वाला कैमरे में कैद

बरबीघा

बैंक में बुजुर्ग महिला पुरुष को टारगेट करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। टारगेट करने का काम था गिरोह के द्वारा किया जाता है।

पैसा निकासी करने अथवा जमा करने वाले बुजुर्गों को बरगला कर उनसे पैसे की ठगी की जाती है। बैंकों में पहले यह होता था परंतु अब बरबीघा बाजार के मुख्य चौराहा डाकघर में इस तरह का मामला सामने आया है।

क्या है मामला, किससे ठगी

सोमवार को बरबीघा उप डाकघर में महिला से 16 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। यहां नगर के शेरपर निवासी महिला से ठगी की गई है । इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि बरबीघा उप डाकघर में बालेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी ने 20 हजार की निकासी की और वही हॉल में बैठकर पैसा गिरने लगी। तभी एक युवक खुदरा कराने के नाम पर पैसे की हेराफेरी कर दी और 16 हजार लेकर फरार हो गया। इस संबंध में डाकघर के डाकपाल राजीव रंजन ने बताया कि लोगों को समझदारी से काम लेना चाहिए। किसी दूसरे के हाथों में पैसा नहीं देना चाहिए। संदिग्ध लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं ठगी करने वाले युवक का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। हालांकि पुलिस में इसकी सूचना अभी दर्ज नहीं कराई गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From