• Monday, 09 June 2025
Breaking News: रफ्तार का कहर! पिकअप पलटी। तेज रफ्तार से हुआ हादसा।

Breaking News: रफ्तार का कहर! पिकअप पलटी। तेज रफ्तार से हुआ हादसा।

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

शेखपुरा नगर के बाईपास में मेहुस मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन बुरी तरह से पलट गई। वाहन के पलटने से उस पर सवार चालक और सह चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा सोमवार की रात्रि में घटी।

पिकअप वाहन पर भारी मात्रा में आलू लदा हुआ था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप अपना संतुलन खो दिया। जिसकी वजह से वह बीच सड़क पर ही पलट गई। पिकअप वाहन का छत नीचे आ गयी जबकि दोनों पहिया ऊपर हो गया।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक और सह चालक को निकाला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने की वजह से ही पिकअप वाहन पलट गयी।

हालांकि चालक और सहचालक को गंभीर चोट नहीं आई परंतु दिन में यदि हादसा होता तो कोई बड़ा हादसा सामने आ सकता था।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like