• Monday, 09 June 2025
अपशब्द कहे जाने पर जीतन राम मांझी पर गर्म है ब्राह्मण समाज, फूंका पुतला

अपशब्द कहे जाने पर जीतन राम मांझी पर गर्म है ब्राह्मण समाज, फूंका पुतला

stmarysbarbigha.edu.in/

अपशब्द कहे जाने पर जीतन राम मांझी पर गर्म है ब्राह्मण समाज, फूंका पुतला

शेखपुरा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा एक समारोह में ब्राह्मणों के लिए अपशब्द कहे जाने को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर जीतन राम मांझी को लेकर आक्रोश लोगों के द्वारा व्यक्त किए जा रहे हैं तो जमीन पर भी उतर कर लोग इसका विरोध करने लगे हैं।

कहीं पुतला दहन किया जा रहा है तो कहीं जमकर नारेबाजी हो रही है। शेखपुरा सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव में सोमवार की शाम जीतन राम मांझी के पुतला दहन का अभियान चलाया गया। इसमें लोदीपुर गांव के ब्राह्मण समाज के जुड़े युवकों ने अपनी भागीदारी दी। इस दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी लगाया। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल युवा किशोर पांडेय, नरेश पांडेय, मृत्युंजय, मिथुन ने कहा कि जीतन राम मांझी के द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों के लिए सार्वजनिक मंच से अपशब्द का प्रयोग किया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज में दुर्भावना फैलाने और समाज को बांटने का काम पूर्व मुख्यमंत्री ने किया है और इससे समाज के लोग काफी उद्वेलित हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From