• Tuesday, 10 February 2026
लव ट्रायंगल मर्डर मिस्ट्री : एक ही लड़की से दोनों दोस्त करते थे लव, एक दोस्त ने दूसरे की ले ली जान

लव ट्रायंगल मर्डर मिस्ट्री : एक ही लड़की से दोनों दोस्त करते थे लव, एक दोस्त ने दूसरे की ले ली जान

Vikas
शेखपुरा
शेखपुरा में लव ट्रायंगल में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला धीरे-धीरे पटल पर आने लगा है। पुलिस को अनुसंधान में भी कई मामले सामने आने लगे हैं। यह मामला 2 दिन पूर्व लोदीपुर देवल नदी में फेंके गए पाए गए लाश से जुड़ा हुआ है। लाश की पहचान नवादा जिले के पकरीबरमा के थालपोश निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई थी। इस मामले में मनीष कुमार के परिवार द्वारा जीयनबीघा निवासी अभिषेक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इस प्राथमिकी में अब नए मोड़ भी आने लगे हैं। जिसमें अभिषेक कुमार के द्वारा दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात पुलिस के द्वारा बताई जा रही है। सभी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। परंतु अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एक फूल दो माली

जीयनबीघा की लड़की से प्रेम प्रसंग के इस मामले में बताया जाता है कि मृतक अभिषेक कुमार का जीवनबीघा की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था जबकि अभिषेक कुमार का भी उसी लड़की पर दिल आ गया। इसी बीच अभिषेक से मिलने के लिए दोस्त मनीष कुमार लगातार जीवनबीघा गांव आने लगा और यही पर अभिषेक ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पहले मनीष कुमार की हत्या कर दी फिर लाश को छुपाने की नियत से दूर जाकर देवले गांव के नदी में फेंक दिया। कुछ दिन के बाद गांव वालों ने लाश की देखी । बाद में उसकी पहचान मनीष कुमार के रूप में  हुई।
DSKSITI - Large

प्रेमिका से भी पुलिस करेगी पूछताछ

इसमें प्रेमिका से पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस इस  प्रेम संबंध को खंगालने के बाद इस हत्याकांड का खुलासा करेगी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From