• Saturday, 11 April 2026
BOI बैंक का मुद्रा लोन गोलमाल : ग्राहक को पता नहीं, उसके नाम से निकल गया 5 लाख का कर्ज़

BOI बैंक का मुद्रा लोन गोलमाल : ग्राहक को पता नहीं, उसके नाम से निकल गया 5 लाख का कर्ज़

Vikas

BOI बैंक का मुद्रा लोन गोलमाल : ग्राहक को पता नहीं, उसके नाम से निकल गया 5 लाख का कर्ज़

 

 

बरबीघा, शेखपुरा :

 

शेखपुरा जिले के बरबीघा का बैंक आफ इंडिया विवादों में रहा है। कुछ महीना पहले एक बड़े व्यवसाय के खाते से फर्जी चेक के माध्यम से 10 लख रुपए निकासी का विवाद सामने आया था। इसमें बैंक के प्रबंधक पर प्राथमिक की भी कराई गई थी । अब इस बैंक में एक और गोलमाल का मामला सामने आया है। गोलमाल का यह मामला मुद्रा लोन से जुड़ा हुआ है । एक ग्राहक को पता भी नहीं था और उसके नाम से मुद्रा लोन ₹5 लाख का निकल गया।

दरअसल, यह पूरा मामला बरबीघा नगर के माऊर गांव निवासी गौतम कुमार से जुड़ा हुआ है। गौतम ने बताया कि 15 दिन पहले जब वह लोन पर मोबाइल लेने के लिए गए तो दुकानदार ने सिविल जांच की तो पता चला कि उनका सिविल बहुत खराब है ।

 

उनके नाम पर बैंक आफ इंडिया से 2022 में ही 5 लाख का मुद्रा लोन निकाला हुआ है। यह जानकर वह काफी हैरान हो गए। बैंक मैनेजर से जब मिलने के लिए गए तो उन्होंने इसकी छानबीन की बात कही और 15 दिन तक लगातार दौड़ाते रहे। वही एक बार वे उनके साथ और उनके भाई के साथ भी दुर्व्यवहार पर उतर आए और काफी आक्रोशित हो गए।

 

 उसमें सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हैं।दिल्ली के बड़े अस्पताल में उनका इलाज के लिए ले जाना था परंतु 5 लाख का फर्जी मुद्रा लोन उनके नाम पर होने से सभी परिवार के लोग तनाव में आ गए। मैनेजर से लगातार पूछताछ पर कोई सुधार नहीं किया गया।

DSKSITI - Large

 

इसी बीच जब इसकी जानकारी लेने के लिए मीडिया कर्मियों ने बैंक प्रबंधक से संपर्क किया और उनसे जानना चाहा तो वह मीडिया कर्मी पर ही भड़क गए और काफी आक्रोशित हो गए।

 

 

उधर, इस पूरे मामले में बैंक आफ इंडिया के जोनल मैनेजर अरविंद कुमार से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनको भी ग्राहक के द्वारा यह सूचना दी गई थी। यह गंभीर मसला है। इसकी जांच की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like