• Sunday, 08 June 2025
जमीन विवाद में फिर हुआ खूनी संघर्ष, चली गोली 8 लोग जख्मी

जमीन विवाद में फिर हुआ खूनी संघर्ष, चली गोली 8 लोग जख्मी

stmarysbarbigha.edu.in/

जमीन विवाद में फिर हुआ खूनी संघर्ष, चली गोली 8 लोग जख्मी

शेखपुरा

जमीन सर्वे के दौरान हाल में ही अरियरी थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष और एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया था। वहीं जमीन विवाद में एक बार फिर से खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस में गोलीबारी भी हुई है। लाठी डंडे से मारपीट हुई है। कुल मिलाकर 8 लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह मामला सदर प्रखंड के कुसुंभा ओपी अंतर्गत कुसुंभा गांव का है। पुणे यादव और रामाशीष यादव के बीच यह खूनी संघर्ष जमीन विवाद को लेकर के हुआ है।

इस मामले में मिली जानकारी में बताया गया कि जमीन के बंटवारे को लेकर और सर्वे में जमीन चढ़ाने को लेकर दो चचेरे भाइयों के परिवार में विवाद हुआ। जमीन की नापी को लेकर विवाद बढ़ने लगा और दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी बीच लड़ाई झगड़े में लाठी-डंडे से लड़ाई झगड़ा शुरू होकर गोलीबारी तक पहुंच गया और गोलीबारी से एक युवक भी जख्मी हो गया।

गोली लगने से 21 वर्षीय टुनटुन यादव जख्मी हो गया है। उसके हाथ में गोली लगी है। वही इसमें महिलाओं और लड़की को भी चोट लगी है। बताया गया है कि एक पक्ष से टुनटुन यादव के साथ सहदेव यादव, रामबली यादव, नारायण यादव, पुणे यादव जख्मी है जबकि दूसरे पक्ष से रामाशीष यादव, आनंद यादव, दीपू यादव जख्मी है। दोनों परिवार के लोगों के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं पुलिस ने बताया है कि मौके से कोई गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From