• Monday, 09 June 2025
बिहारी के रगों में दौड़ता खून थैलेसीमिया मरीजों की बचा रहा जान

बिहारी के रगों में दौड़ता खून थैलेसीमिया मरीजों की बचा रहा जान

stmarysbarbigha.edu.in/

बिहारी के रगों में दौड़ता खून थैलेसीमिया मरीजों की बचा रहा जान

शेखपुरा

बिहारी के रगों में दौड़ता खून थैलेसीमिया मरीजों के दर्जनों लोगों की जान बचा रहा है। ऐसा एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किया जा रहा है। थैलेसीमिया के कई मरीज को लगातार ब्लड की आवश्यकता होती है। जिसकी पूर्ति नहीं होने पर उसकी जान जा सकती है। उसके शरीर में खून बनना कम हो जाता है। जिससे उसकी जान पर बनी रहती है।

ऐसी में रक्तदान महादान नामक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लगातार थैलेसीमिया मरीजों की जान बचाई जा रही है। इस ग्रुप का संचालन आर एस एस के जिला सह संचालक अभय कुमार के माध्यम से किया जा रहा है। बताया कि लगातार थैलेसीमिया मरीजों की जान बचाई जा रही है। सोमवार को भी बरबीघा थाना के बरैयाबीघा गांव निवासी रंजीत पाल के पुत्र को ओ पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी। पहले वह नवादा में ब्लड लेता था परंतु लॉकडाउन में वहां ब्लड नहीं मिलने से ग्रुप के माध्यम से संपर्क किया फिर ग्रुप के माध्यम से ओ पॉजिटिव ब्लड की तलाश की गई और बरबीघा के सूरज कुमार ने आगे बढ़कर रक्तदान किया और उसको ब्लड दिया। जिससे उसकी जान बचाई। इस तरह दर्जनों लोगों की लगातार जान बचाई जाती है और उसे ब्लड दिया जाता है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like