गांव गांव गर्भवती महिलाओं की हो रही जाँच में खून की कमी का मामला आ रहा सामने।
बरबीघा।
केवटी पंचायत के बैजनाथ पुर ग्राम के पोलहर पर टोला में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रसव पूर्व जाँच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 8 गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जाँच एवं दवा उपलब्ध कराया गया।

जिसमें खास बात यह थी कि 8 में 6 गर्भवती महिला का जाँच पहली बार हई। और सभी 8 गर्भवती महिलाएं एनिमिक पाई गई जिनका खून 9 ग्राम से कम पाया गया।
जिनको आयरन फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की दवा उपलब्ध कराई गई और अन्य 48 लोगों को डॉ0 रविरंजन कुमार और डॉ0 नूर फातिमा के द्वारा जाँच करके दवा उपलब्ध कराया गया।
संगीता कुमारी ए0एन0एम0 के द्वारा महिलाओं को प्रसव के दौरान देख भाल की सलाह दी गई और प्रतेक माह के 9 तारीख को अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जाँच करवाने के लिए भी बोला गया।
लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार के द्वारा महिलाओं को हीमोग्लोबिन, एच0आई0वी0, भी0डी0आर0एल0, हेपेटाइटिस, मधुमेह रोग,वजन, बीपी की जाँच की गई।

फाउंडेशन के नीरज कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजन, एवं प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान,मिजिल्स रूबेला एवं बच्चों के टीकाकरण पर जानकारी दी गई और सभी लोगों द्वारा यह जरूरत महसुस की गई कि समय समय पर कैम्प लगाकर जाँच और जागरूकता फैलाया जाए तो स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
इस शिविर में पंचायत सचिव अरुण कुमार,वार्ड सदस्य,जीविका के सी0एम0, समहू के सदस्य एवं अन्य ग्रामीणों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!