• Saturday, 11 May 2024
गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली 

गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली 

DSKSITI - Small
शेखपुरा
शेखपुरा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जा रहा है। अभियान को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस रूप में महापुरुष को श्रद्धांजलि दी गई।

इस न्यूज पोर्टल पर पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए संपर्क करें 9430804472

यह तिरंगा यात्रा शेखपुरा नगर के पटेल चौक से निकाली गई और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर आकर इसका समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता जुटे। हाथ में तिरंगा लेकर नगर में भ्रमण करते हुए महापुरुष को याद किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार कर रहे थे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े शेखपुरा जिला के प्रभारी विरेंद्र सिंह साथ साथ भाजपा नेता मनोज सिन्हा, संजय सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, अरविंद कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण सिंह, पवन किशोर,आनंद प्रकाश इत्यादि लोग मौजूद रहे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From