 
                        
        घर घर जाकर किसान बिल पर दुष्प्रचार खत्म करेगी भाजपा, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह
 
            
                शेखपुरा
शेखपुरा में मंगलवार को इस्लामिया उच्च विद्यालय के मैदान में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता तथा मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। बैठक में नेताओं ने मुख्य रूप से घर-घर जाकर किसान बिल पर विपक्ष के द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार को दूर करने और राम मंदिर निर्माण में धन संग्रह करने का निर्णय लिया। इस बैठक में पार्टी के जिला स्तरीय सभी लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार ने की।
                    बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि संग्रह का काम पार्टी और अन्य अनुषांगिक संगठनों के साथ मिलकर इसे किया जाना है। इसके लिए सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर अभियान चलाएंगे और गांव-गांव घर-घर जाकर इस अभियान को चलाया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि किसान बिल पर विपक्ष के द्वारा भ्रम फैला दिया गया है। किसान बिल किसानों के आए दुगना करने को लेकर लाया गया है। किसान बिल से किसान का नुकसान नहीं होना है। किसान के हित में 30 वर्षों के अनुभव और जानकारी एकत्रित करके लाया गया है। यह बहुत महत्वपूर्ण बिल है। जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। परंतु विपक्ष इसमें व्यवधान बन रहा है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इस बैठक में पार्टी से जुड़े जिला प्रभारी विरेंद्र सिंह के द्वारा सभी का स्वागत किया गया। साथ ही साथ पार्टी के नेता संजीत प्रभाकर, कारू सिंह, मनोज सिन्हा, सुलेखा देवी, हिमांशु शेखर, दिनेश दास, रेशमा भारती, भूपेश कुमार, कृष्ण मुरारी सहित अन्य लोग मौजूद हुए।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
                                
                                
                                                                            
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            