• Monday, 09 February 2026
CCTV में कैद बाइक चोरी की वारदात, थाना के बगल में घटना

CCTV में कैद बाइक चोरी की वारदात, थाना के बगल में घटना

Vikas

अरियरी

जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत महुली बाजार से फिर एक बाइक की चोरी कर ली गई। दो दिन पहले ही दुकान में चोरी का मामला सामने आया था। जिसके चोर अभी तक पकड़े नहीं गए । मिली जानकारी में बताया गया कि मोहली बाजार निवासी संतोष साव की होंडा शाइन गाड़ी को दुकान के आगे से चोरों ने चुरा लिया।

थाना से कुछ ही दूरी पर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसको लेकर स्थानीय बाजार के लोगों में आक्रोश है। हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। परंतु रात के अंधेरे में चोर की पहचान नहीं हो रही। बता दें कि ठंड के मौसम होते ही जिले में चोरी की वारदात लगातार घट रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From