• Monday, 09 February 2026
1200 किलोमीटर दिल्ली से ठेला चलाकर घर जा रहे हैं बिहारी मजदूर

1200 किलोमीटर दिल्ली से ठेला चलाकर घर जा रहे हैं बिहारी मजदूर

Vikas

बरबीघा (शेखपुरा)

बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर में मंगलवार को बड़ी संख्या में ठेले पर अपने-अपने घर जाते लोग देखे गए । सभी मजदूर दिल्ली में सदर बाजार में ठेला पर सामान ढोने का काम करते थे। लॉक डाउन की वजह से काम बंद होने पर ये लोग अपने उसी ठेले से घर के लिए निकल गए।

DSKSITI - Large

इन मजदूरों में बिहार के खगड़िया, कटिहार इत्यादि जिलों के मजदूर थे। आधा दर्जन ठेला पर सवार मजदूर वर्ग के लोग अपने अपने सफर पर ठेला से शुक्रवार को निकले थे और पांचवें दिन 1200 किलोमीटर यात्रा कर बरबीघा पहुंचे। राष्ट्रीय राजमार्ग 82 से होते हुए ये लोग अपने घर के लिए रवाना हो गए।

हालांकि बरबीघा में सीएससी संचालक अभय कुमार के द्वारा इन लोगों को थकान मिटाने के लिए चाय इत्यादि भी पिलाया गया। खगड़िया अपने गांव महेशखूंट जा रहे पिंटू प्रसाद, लालू प्रसाद इत्यादि ने बताया कि दिल्ली में राशन की दिक्कत हो गई। इसी वजह से वे लोग वहां से अपने ठेला से ही निकल गए। रास्ते में किसी तरह की खास दिक्कत नहीं हुई। पांचवें दिन यहां पहुंचे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From