• Tuesday, 10 February 2026
Big News: आधी रात को गोली लगने से एक युवक जख्मी

Big News: आधी रात को गोली लगने से एक युवक जख्मी

Vikas

आधी रात को गोली लगने से एक युवक जख्मी शेखपुरा शेखपुरा नगर क्षेत्र के इंदाय मोहल्ले में मस्जिद के पास एक स्थानीय युवक को गोली लगी। वह ट्रक का चालक है। उसकी पहचान राजेश यादव के रूप में की गई। घरवालों के सहयोग से युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। गोली लगने के कारण पर परिवार के लोग भी चुप्पी साधे हुए हैं। वही इस तरह से सरेआम गोली लगने का मामला संदिग्ध लग रहा है। घायल युवक के परिवार वालों के अनुसार युवक ट्रक चलाने का काम करता है। आधी रात को खाना खाने के लिए वह घर आया तभी मस्जिद के पास अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। तीन गोली चलाई गई जिसमें एक गोली युवक के कमर के पास लगी है। बताया जाता है कि निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवक की गोली सुरक्षित निकाल दी गई है और युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है । वही इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने बताया कि रात्रि में पुलिस को भी परिवार वालों ने गोली लगने की सूचना दी थी। पुलिस अस्पताल में जाकर स्थिति का जायजा ली परंतु परिवार के लोगों के द्वारा किसने गोली चलाई और क्यों गोली चलाई संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उधर, इस पूरे मामले को संदिग्ध रूप से देखा जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From