• Monday, 09 February 2026
Big Breaking: मामूली से विवाद में भाई ने ही मार दी भाई को गोली

Big Breaking: मामूली से विवाद में भाई ने ही मार दी भाई को गोली

Vikas

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय से बड़ी खबर आ रही है। मामूली विवाद में भाई ने भाई को गोली मार दी है। ममेरा-फुफेरा भाई के बीच झगड़ा का मामला है । घायल को सर में और इधर उधर गोली लगने की बात कही जा रही है। पुलिस अभी तक घटनास्थल पहुंची है। इस संबंध में ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया है कि यह मामला शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के रहिंचा गांव का है। गांव के राजेश पासवान को गोली लगी है। उसे परिवार वाले निजी वाहन से निजी चिकित्सालय में भर्ती कराने के लिए लेकर गए हैं।

DSKSITI - Large

बताया जाता है कि अपने रिश्तेदार में भाई लगने वाले परिवार से झगड़ा चल रहा था। नाली विवाद को लेकर यह झगड़ा बढ़ गया और इसी में गोलीबारी हो गई। जिसमें 2 गोली लगने की जानकारी मिली है । हालांकि पक्की पुष्टि अभी इसकी नहीं हो रही है। गोली किस जगह पर लगी है इसकी भी सूचना नहीं मिल रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। बता दें कि गोलीबारी के बाद गांव वालों का कहना है कि पुलिस को उनके द्वारा सूचना दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।

अभी अभी मिली सूचना में पुलिस घायल को अस्पताल लेकर आ रहे हैं

गांव वालों से मिली सूचना में बताया गया है कि घायल युवक को पुलिस अस्पताल लेकर आ रही है। थानाध्यक्ष ऋषभ यादव ने बताया कि घायल होने के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लेकर आ रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From