• Monday, 09 February 2026
भूखमरी के शिकार लोगों को अन्न कलश योजना से अनाज देने की योजना बदली

भूखमरी के शिकार लोगों को अन्न कलश योजना से अनाज देने की योजना बदली

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के द्वारा शताब्दी अन्य कलश योजना के तहत भुखमरी के शिकार लोगों को अनाज बांटने की योजना तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अनाज वितरण की नई योजना लाई जा रही है। इसकी विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को यह निर्देश मिला था। परंतु तत्काल प्रभाव से सभी डीलर के पास दो-दो किंटल जमा अनाज को वापस करने और फिर नई योजना के तहत अनाज बांटने का निर्देश दिया जा रहा है ।

शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा राज्य सरकार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्देश के अनुसार सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भुखमरी के शिकार लोगों को अन्न कलश योजना के तहत अनाज देने का निर्देश दिया है

DSKSITI - Large

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार के द्वारा दिए गए आदेश पत्र में कहा गया है कि अन्य कलश योजना के माध्यम से भुखमरी के शिकार लोगों को अनाज देना है। नियमानुसार अनाज वितरण कर इसकी रिपोर्ट करनी है। पदाधिकारी ने बताया कि भुखमरी से प्रभावित लोगों को चिन्हित कर उसको अनाज देने की व्यवस्था शताब्दी अन्न कलश योजना के तहत है । वैसे में डीलर को सभी को अनाज उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया गया है l

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From