• Saturday, 30 May 2026
उच्च पथ एवं रेलवे में गई जमीन का शीघ्र करें भुगतान, डीएम का हो गया आदेश

उच्च पथ एवं रेलवे में गई जमीन का शीघ्र करें भुगतान, डीएम का हो गया आदेश

Vikas

जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में भू-अर्जन एवं बंदोवस्त की समीक्षा हुई। उन्होने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिये कि रेलवे लाईन एवं राष्ट्रीय उच्च पथ के निर्माण में बंदोवस्त की गई भूमि का शतप्रतिशत भुगतान करना सुनिश्चित करें। अंचलाधिकारी, शेखपुरा को निर्देश दिया गया है कि मटोखर में लंबित मामला को अविलंब समाधान करायें। शेखपुरा-तीन, घाटकुसुम्भा- दो, अरियरी- तीन, केश बंदोवस्त के भुगतान से संबंधित लंबित है। उन्हांने कहा कि भू-अर्जन के सभी मामले को अविलंब भुगतान करना सुनिश्चित करें। भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करायें।

रेलवे में गई जमीन का करें भुगतान

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि रेलवे के लिए ली गई जमीन का रैयतों की सूची बनायें और संबंधित अंचलाधिकारी को सुलभ करायें। सभी रैयतों को ली गई रकवा के अनुसार भुगतान करना होगा। अंचलाधिकारी, शेखपुरा को निर्देश दिया गया है कि अगले बैठक के पूर्व सभी का भुगतान करना सुनिश्चित करें। अंचलाधिकारी, चेवाडा को निर्देश दिया गया है कि सभी पर्चाधारियों को जमीन पर दखल दिलायें।

सभी प्रखंडों में अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण

DSKSITI - Large

मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों में एक अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इसके जमीन चिन्हित करते हुए शीघ्र प्रतिवेदन दें। शेखपुरसराय के अंचलाधिकारी ने बताया कि नये ब्लॉक भवन के लिए 10 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसमें से पांच एकड़ पर स्टेडियम का निर्माण कराया जा सकता है। जिलाधिकारी ने इसके लिए प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति थाना एवं महिला थाना आदि के निर्माण हेतु भी जमीन चिन्हित करने का निदेश दिया।

महिला थाना भवन का निर्माण

उन्होने कहा कि महिला थाना भवन का निर्माण नगर थाना के परिसर में करवाने के लिए प्रस्ताव दें। मुख्य डाकघर, अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के लिए भी जमीन चिन्हित करने का निदेश अंचलाधिकारी, शेखपुरा को दिया गया। उन्होनें कहा कि बंदोवस्त से संबंधित सभी कार्य का पूर्ण करायें। जमीन की मापी के लिए अत्याधुनिक विधि का जनकारी स्थनीय अमीन को देने का निर्देश दिया गया । ऑनलाइन म्यूटेशन के कार्य में तेजी लाने का निदेश सभी अंचलाधिकारी को दिया गया है। भूमि विवाद को आधुनिक तकनीकी माध्यम से भी निवारण किया जा सकता है।

आज की बैठक में सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्त्ता, जवाहर लाल सिन्हा, अपर समाहर्त्ता (लोकशिकायत) सभी सत्येंद्र प्रसाद जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी, भूमि सुधार वरीय उप समाहर्त्ता के साथ-साथ सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From