 
                        
        भारत विकास परिषद के वार्षिक चुनाव में यह बने नए पदाधिकारी
 
            
                भारत विकास परिषद के वार्षिक चुनाव में यह बने नए पदाधिकारी
शेखपुरा
शेखपुरा जिला का भारत विकास परिषद के नए वार्षिक चुनाव का कार्य संपन्न करा लिया गया। इसको लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी चुनाव कार्य में शामिल हुए। इस चुनाव का आयोजन बरबीघा के गोला पर एक निजी विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर प्रांत से आए लोग पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

मिली जानकारी में बताया गया के नवनिर्वाचित महासचिव पर्यवेक्षक के रुप में डॉक्टर अशोक कुमार सिंह, प्रांतीय संरक्षक डॉ शिव भगवान गुप्ता के दिशा निर्देश में इस बार से चुनाव को संपन्न कराया गया।

वार्षिक चुनाव संपन्न होने पर सर्वसम्मति से विजय कुमार विभूति को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। जबकि सचिव पद के लिए पंकज कुमार सिंह को चुना गया। वह माउर गांव के पास चंदेश्वर पेट्रोल पंप के संचालक हैं। इसी तरह से वित्त सचिव के रूप में राकेश कुमार को चुना गया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शेखपुरा जिले के शाखा को सदाशिव शाखा के नाम से जाना जाता है। इस चुनाव में संगठन से जुड़े अन्य लोग भी शामिल हुए। जिसमें भागीरथ प्रसाद, नवीन कुमार, अरुण कुमार, पंकज कुमार, गोल्डन, प्रतिमा, संजय, श्याम अग्रवाल इत्यादि शामिल हैं।
 
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            