• Friday, 26 April 2024
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत, दहेज, बाल विवाह पर प्रहार

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत, दहेज, बाल विवाह पर प्रहार

DSKSITI - Small

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत, दहेज, बाल विवाह पर प्रहार 

 
शेखपुरा
 
शेखपुर  में बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का समापन 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होगा। अभियान की शुरुआत   जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया गया। मौके पर जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को समाज के आधी आबादी को आगे लाने के अवसर बाला एक बेहतर प्रयास बताया और कहा कि समाज में दहेज, बाल विवाह और लैंगिक भेदभाव एक बड़ी कुरीति है।  इसे दूर करने के लिए समाज के हर एक आदमी को आगे आना चाहिए । उन्होंने कहा कि दहेज और बाल विवाह से बालिकाओं के जीवन पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है और इसीलिए जागरूक करने के लिए सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है।

 
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई। जिलाधिकारी ने इसका शुभारंभ किया। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर डीडीसी अरुण झा, सिविल सर्जन पृथ्वीराज, अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित महिला हेल्पलाइन की पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत, दहेज, बाल विवाह पर प्रहार
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत, दहेज, बाल विवाह पर प्रहार
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत, दहेज, बाल विवाह पर प्रहार

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like