• Monday, 09 February 2026
अल्टीमेटम: भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग, नहीं तो नेता देंगे सामूहिक इस्तीफा

अल्टीमेटम: भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग, नहीं तो नेता देंगे सामूहिक इस्तीफा

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद के स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा से जुड़े कई नेता उपस्थित हुए। जिसमें कई प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव पास किया और इसका पत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया।

DSKSITI - Large

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष से यह मांग की गई कि जाति और महिलाओं के लिए अभद्र व्यवहार करने वाले जिला अध्यक्ष को पार्टी से हटाया जाए और ऐसा नहीं होने पर सभी लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।

इस बैठक में जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ करू सिंह, निर्वतमान उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा विपिन मण्डल, जिला सहकारिता मंच निवर्तमान संयोजक गौतम कुमार, चुनाव आयोग सेल संयोजक ब्रजेश कुमार, बरबीघा मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार, अरियरी मण्डल अध्यक्ष मिर्तुंजय कुमार, शेखपुरा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष भूपेश कुमार, धाटकुसुंभा मण्डल अध्य्क्ष जितेंद्र कुमार, चेवाड़ा मंडलाध्यक्ष सुजीत कुमार, शेखपुरा नगरमंडल अध्यक्ष पवन मण्डल, सह संयोजक बलराम, अरविंद कुमार, चन्दन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From