
बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार बर्खास्त, रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए थे गिरफ्तार

बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार बर्खास्त, रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए थे गिरफ्तार
पटना।
बिहार सरकार ने शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एक अहम निर्णय लेते हुए बरबीघा नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह फैसला निगरानी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के आधार पर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
18 जनवरी 2022 को बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने एक ठेकेदार से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वह बरबीघा के धरसेनी गांव निवासी ठेकेदार शंभू सिंह से 3 लाख रुपये के ठेके पर 16% कमीशन के रूप में 48 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

विजय कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारी थे और नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनावां काजीचक गांव के निवासी हैं।
सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति को दर्शाता है।





Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!