• Monday, 09 February 2026
SC ST ACT: बैंक मैनेजर पिटाई में अग्रिम जमानत याचिका रद्द

SC ST ACT: बैंक मैनेजर पिटाई में अग्रिम जमानत याचिका रद्द

Vikas

शेखपुरा।

जिले के ग्रामीण बैंक रमजानपुर के शाखा प्रबंधक अमित कुमार को बंधक बनाकर उनकी पिटाई किये जाने के एक मामले में कोर्ट ने मामले के दो आरोपी माधुरी देवी एवम राजेश्वर राम की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी।

दलित उत्पीड़न मामलों के विशेष लोक अभियोजक चन्द्रमौली यादव ने बताया कि बैंक प्रबंधक ऋण की वसूली और लोक अदालत में समझौता करवाने की सूचना बकायेदारों को देने शेखोपुरसराय थाना के पांची गांव गए थे।

जहां इन दोनो अभियुक्तों सहित अन्य ने मैनेजर को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की थी।


एडीजे ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दोनो अभियुक्तों द्वारा दायर अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From