• Monday, 16 February 2026
₹62 बकाया मांगने पर मारपीट, पुलिस बोली ₹62 के लिए क्यों केस करोगे..

₹62 बकाया मांगने पर मारपीट, पुलिस बोली ₹62 के लिए क्यों केस करोगे..

Vikas

शेखपुरा
शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के करिहो गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है । इस मामले में दुकानदार के द्वारा ₹62 बकाया मांगना दबंग से मंहगा पड़ गया और दबंगों ने परिवार के साथ कर बेरहमी से मारपीट कर पिता पुत्र को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।


दोनों का सर फट गया । हद तो तब हो गई जब पिता पुत्र स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने गए तो पुलिस के द्वारा समझाया गया कि ₹62 के लिए केस क्यों करोगे ? दुकान तुम्हारा बंद हो जाएगा।

हार कर इलाज कराने के बाद निराश होकर पीड़ित परिवार घर जाने की तैयारी में जुट गया है ।

पीड़ित परिवार बालेश्वर साव तथा पुत्र मनोहर कुमार ने बताया कि गांव के ही दबंग शिवबालक मिस्त्री अपने परिवार के साथ उनके साथ मारपीट की।

DSKSITI - Large

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है । उधर इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी । पीड़ित परिवार की प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From