• Monday, 09 June 2025
जदयू प्रखंड अध्यक्ष की मौत के बाद फूटा आक्रोश : रोड जाम : आगजनी और बाजार बंद

जदयू प्रखंड अध्यक्ष की मौत के बाद फूटा आक्रोश : रोड जाम : आगजनी और बाजार बंद

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमित वशिष्ठ उर्फ नंदकिशोर कुशवाहा के जुलूस के दौरान पथराव में मौत से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। आक्रोशित लोगों के द्वारा शहर के पटेल चौक पर जाम लगा दिया गया है। और आगजनी की जा रही है। आक्रोशित लोग बाजार बंद कराने के लिए निकल पड़े हैं।

DSKSITI - Large

दुकानों को बंद कराया जा रहा है। आक्रोशित लोगों के द्वारा जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। बता दें कि बीती रात जुलूस पर पथराव के क्रम में नंदकिशोर कुशवाहा की मौत हो गई थी। जिसके बाद रात्रि में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती जगह जगह कर दिया गया है। गांव में भी पुलिस कैम्प कर रही है। वही गांव में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। जबकि डीआईजी मनु महाराज रात्रि में ही पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन अभियान भी चलाया। उधर बाजार बंद कराने के दौरान लोगों के आक्रोश सामने आ रहे हैं और उनके द्वारा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From