• Monday, 09 June 2025
अंतरजिला चोर गिरोह का बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

अंतरजिला चोर गिरोह का बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा।

शनिवार के दिन शहर के कोयरीबीघा मुहल्ला स्थित एक घर का दरवाजा तोड़कर घर मे चोरी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम देते अंतरजिला चोर गिरोह के एक बदमाश बादल कुमार को घरवालों ने रंगेहाथ धर दबोचा।

पकड़ने के बाद उसकी पिटाई कर उसे बरबीघा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक चन्दन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश वैशाली जिले के हाजीपुर शहर निवासी राजकुमार पांडेय का पुत्र है। जो कि अंतरजिला चोर गिरोह चंदुआ गिरोह का सदस्य है। इस गिरोह के बदमाश शहर के घर मकान के साथ साथ ट्रेनों में चोरी की घटना को भी अंजाम दिया करता है। उन्होंने बताया कि यह कुछ दिन पहले बरबीघा शहर स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां आकर ठहरा था। गिरफ्तार बदमाश कोयरीबीघा निवासी अशोक कुमार के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर तब घटना को अंजाम दे रहा था।

जब वे सपरिवार घर से बाजार निकले हुए थे। लेकिन अचानक घर लौटने पर चोर को रंगेहाथ धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद स्थानीय नागरिकों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like