• Monday, 09 June 2025
महापरिनिर्वाण दिवस याद किये गए बाबा साहेब

महापरिनिर्वाण दिवस याद किये गए बाबा साहेब

stmarysbarbigha.edu.in/

महापरिनिर्वाण दिवस याद किये गए बाबा साहेब

शेखपुरा /बरबीघा/नवीन कुमार

जिले में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी की पुण्यतिथि जगह जगह धूमधाम से मनाई गई।अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा शहर के चांदनी चौक पर अवस्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका 65 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

इस मौके पर अनुसूचित जाति- जनजाति कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष संजय पासवान ,कृष्णा राम ,अरुण चौधरी, प्रमोद कुमार, राज किशोर दास और हरिकिशोर राम, भाजपा नेता नवल किशोर पासवान और दलित सेना के प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

उधर बरबीघा में भी बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर और जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह के नेतृत्व में बाबा साहेब की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From