• Monday, 09 February 2026
बस की चपेट में आने से महिला की मौत

बस की चपेट में आने से महिला की मौत

Vikas

बरबीघा

बरबीघा बिहार मुख्य पथ पर अज्ञात बस के द्वारा महिला को कुचल दिया गया जिससे सिरसा गांव निवासी अर्जुन पासवान की पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा 5 वर्षीय बच्ची मामूली रूप से जख्मी हो गई ।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपनी 5 वर्षीय बच्ची को लेकर बरबीघा अस्पताल दिखाने के लिए जा रही थी इसी दरमियान अज्ञात बस की चपेट में आ जाने के कारण महिला की मौत हो गई ।

इस घटना से गुस्साए लोगों ने बरबीघा बिहार पथ को 2 घंटे तक जाम कर दिया बाद में प्रशासन के द्वारा समझाने बुझाने पर जाम को हटाया गया ।इस संबंध में सारे थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अंचल अधिकारी सुनील कुमार के द्वारा मृतक के परिजनों को चार लाख का चेक दिया गया तब जाकर लोगों ने जाम हटाया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From