• Monday, 09 February 2026
बाइक चोरी पे पुलिस अलर्ट, चल रहा चेकिंग अभियान

बाइक चोरी पे पुलिस अलर्ट, चल रहा चेकिंग अभियान

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में पिछले माह बाइक चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस अलर्ट पर है। इसको लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी वाहन चेकिंग में मुख्य रूप से बाइक की चेकिंग की गई।

कागजात के साथ बाइक की डिक्की इत्यादि की भी गंभीरतापूर्वक जांच की गई। इस जांच अभियान में थाना के एस आई के द्वारा शेखपुरा बरबीघा रोड में श्री कृष्ण राम रचि कॉलेज के पास वाहन चेकिंग का यह अभियान चलाया गया।

दिन भर चले इस अभियान में बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई और उन्हें हिदायत देकर भी छोड़ा गया। हेलमेट नहीं लगाने वाले बाइक चालकों को करी फटकार भी लगाई गई।

DSKSITI - Large

थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस की सक्रियता के बाद बाइक चोरी रुकी है और पुलिस इस पर लगातार अलर्ट पर है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From