• Monday, 09 February 2026
एटीएम हैकर का जमानत खारिज

एटीएम हैकर का जमानत खारिज

Vikas

शेखपुरा

आज जिला जज जनार्दन त्रिपाठी ने एटीएम मशीन को हैक करने के आरोपित का जमानत याचिका खारिज कर दी। दिनांक 31जुलाई 2019 को संध्या करीब 4 बजे एक्सिस बैंक के एटीएम को छेड़छाड़ किया गया था। जिसमें अरोपित गौतम कुमार सिंह गाड़ी का चालक था।


आरोपित चालक नवादा जिला के अन्तर्गत नरहट थाना निवासी जितेन्द्र सिंह के पुत्र गौतम कुमार सिंह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाहरणालय गेट के सामने एक्सिस बैंक के एटीएम में प्रवेश कर दो अन्य सहयोगियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित आनंद ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से देखा की एटीएम के साथ छेड़छाड़ हो रही है। उसी समय बैंक के गार्ड को भेजा गया तो पता चला की एटीएम मशीन को हैक करने वाले गिरोह का व्यक्ति है।

स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर आकर एटीएम हैकर गिरोह के मुख्य अरोपित गणेश कुमार भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चालक गाड़ी लेकर चम्म्पत हो गया। वहीं शाखा प्रबंधक के द्वारा शेखपुरा थाना में कांड संख्या 346/2019 तीन अरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया। आरोपित चालक 29 सितम्बर से न्यायिक अभिरक्षा में है। लोक अभियोजक के द्वारा कड़ा विरोध करने के बाद जिला जज ने एटीएम मशीन को हैक करने के लिये आये गाड़ी चालक गौतम कुमार सिंह का जमानत याचिका खारिज कर दी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From